
राँची। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रूपये की बढ़ोतरी हुई है, राँची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये प्रति लीटर था, अब बढ़ोतरी के बाद कीमत 100.86 रुपया हो गया है। जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 92.62 रुपये से बढ़ कर 95.76 रुपया हो गया है।बढ़ी हुई कीमत शुक्रवार की सुबह छह बजे से लागू हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से किया जाना बताया गया है, मीडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।झारखण्ड की राजधानी राँची समेत सभी जिलों में पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की खबरें आने लगी है। इस कारण पेट्रोल-पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रहा है, कई जगहों से ज्यादा कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेचे जाने की शिकायत भी मिल रही है।
