newsexpressbharat7.com

विकास कुमार पासवान बने मूरी ओपी के नए प्रभारी, किया पदभार ग्रहण।

मुरी:- मूरी ओपी के नए प्रभारी के रूप में विकास कुमार पासवान ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने ओपी परिसर स्थित गणेश-शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा इसके बाद कार्यालय में प्रवेश कर अपना कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आम नागरिक सीधे बिना किसी संकोच के अपनी बात रख सकते हैं। पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top