newsexpressbharat7.com

सिल्ली, मुरी टूंगरी और हिंडाल्को में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र।

सिल्ली: गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा सिल्ली क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। सिल्ली राजाबाड़ी से पोस्ट ऑफिस तक, मुरी डूंगरी में तथा हिंडाल्को के मुरीकेश्वर मंदिर परिसर से भव्य रथ यात्राएं निकाली गईं। पूरे क्षेत्र में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।


हिंडाल्को के मुरीकेश्वर मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती के बाद रथ यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ रथ की रस्सी खींची। रथ हिंडाल्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।


वहीं मुरी डूंगरी में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे रथ यात्रा में शामिल हुए और भक्ति-भाव से भगवान का गुणगान करते हुए रथ को खींचा।


इधर सिल्ली राजाबाड़ी से पोस्ट ऑफिस तक भी भव्य रथ यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष लगाए। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


धार्मिक मान्यता के अनुसार रथ यात्रा के दिन भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन माता सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर की यात्रा पर निकलते हैं। इसी आस्था के साथ सिल्ली क्षेत्र में यह पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top