newsexpressbharat7.com

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सिल्ली पहुंची राज्य टीम, मरीजों की स्थिति का लिया जायजा

सिल्ली:: 26 अगस्त को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पिरामल फाउंडेशन की राज्य टीम ने बुधवार को सिल्ली प्रखंड का दौरा किया। टीम ने सिल्ली सीएचसी के एमओआईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद सिल्ली पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक हुई।

इसमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य सहित सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। बैठक में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों की स्थिति, उनके उपचार और नियमित देखभाल के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।राज्य टीम के सदस्यों ने फाइलेरिया प्रभावित मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। मरीजों को प्रभावित अंग की नियमित सफाई, आवश्यक व्यायाम और बेहतर देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। टीम ने जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव लोगों को फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने तथा प्रभावित मरीजों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की।

टीम ने बाद में सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एमओआईसी से स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, फाइलेरिया मरीजों के लिए संचालित गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।राज्य टीम ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। बैठक में मरीजों की नियमित देखभाल, समुदाय की सक्रिय भागीदारी और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय के माध्यम से अभियान को गति देने पर जोर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top