
सिल्ली। बन्ता उत्तरी पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों की सुविधा को लेकर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में हरि मंदिर, बन्ता से करीब 100 मीटर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। पंचायत की मुखिया श्रीमती माधुरी सिंह के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से शिलान्यास संपन्न हुआ।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मुखिया माधुरी सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, नाली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
