newsexpressbharat7.com

गांधी जयंती पर DAV Silli में ‘RUN FOR DAV’ का आयोजन


सिल्ली। गांधी जयंती के पावन अवसर पर DAV Mahatma Anand Swami Public School, Silli में ‘RUN FOR DAV – A Run with a Purpose’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, शांति और अहिंसा के आदर्शों को स्मरण करना था।


इस अवसर पर कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने दौड़ के माध्यम से फिटनेस, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यह प्रेरणा दी कि स्वस्थ शरीर के साथ अनुशासित मन और जिम्मेदार नागरिक बनना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में मुरी थाना प्रभारी (ओपी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में उनका सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर, खेल शिक्षक तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

‘RUN FOR DAV ‘ में प्रथम तुषार सिंह मुर्रा, द्वितीय प्रत्युष राय और तृतीय नवीन कुमार दास ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। ‘RUN FOR DAV’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश था। “दौड़ें “उद्देश्य के साथ, जीवन जिएँ ,”मूल्यों के साथ और हमेशा राष्ट्र की सेवा करें।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top