newsexpressbharat7.com

झारखण्ड पैचक सिलाट संघ की प्रदेश सचिव डॉली सिंह के नेतृत्व में राज्य की प्रतिभावान पैचक सिलाट खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की।


इस अवसर पर राज्यपाल महोदय को खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आनंद (गुजरात) में आयोजित “खेलो इंडिया अस्मिता पंचक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता)” में झारखण्ड की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक अर्जित किए हैं।

माननीय राज्यपाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

राज्यपाल महोदय ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top