
सिल्ली: प्रखंड क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली के सभागार में रविवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष वीना चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, डॉ. प्रियंका कुमारी, जिला फाइलेरिया सलाहकार राजकुमारी विधुतमा एवं जिला फाइलेरिया प्रभारी डॉ. एस.के. साबरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, जेएसएलपीएस की दीदियों, सहिया दीदी एवं एएनएम को एवं एमपीडब्ल्यू सुरेंद्रनाथ महतो ब्रजकिशोर महतो पिरामल फाउंडेशन के संजय कुमार एवं सिल्ली के कुल 130 लोगों को दवा खिलाकर शभारंभ की गई डॉक्टर एसके सबरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक दवा पहुंचाकर फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला फाइलेरिया सलाहकार राजकुमारी विधुतमा ने बताया कि यह विशेष अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा।

21 अप्रैल से स्वास्थ्य कर्मी एवं सहिया दीदी गांव-गांव जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे तथा फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।उन्होंने बताया कि 1,34,884 जनसंख्या वाले सिल्ली को 27 पर्यवेक्षकों की निगरानी में अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।