सिल्ली :: 25 जुलाई को राजकीय मध्य विद्यालय, ग्राम विकास सिल्ली में शनिवार को बैगलेस डे के तहत योग, शैक्षणिक भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। योग प्रशिक्षक कृष्ण महतो ने विद्यार्थियों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत सिल्ली थाना ले जाया गया, जहां थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बच्चों के बीच टॉफियां भी दिया गया।

अंतिम सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि बैगलेस डे का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय शिक्षा के साथ व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।