newsexpressbharat7.com

सिल्ली हॉस्पिटल को जल्द मिलेगा अल्ट्रासाउंड मशीन एवं नए भवन का जल्द होगा उद्घाटन: डॉ• इरफान अंसारी

सिल्ली (रांची): झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को रांची से जामताड़ा जाने के क्रम में सिल्ली पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इससे पूर्व सिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कुछ कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


मंत्री ने घोषणा की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्ली को जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए रांची या अन्य स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक होंगी।


मौके पर सिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विकास रजक, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक महतो, मंडल अध्यक्ष गुही राम महतो ,कलाम अंसारी, नागेंद्र गोस्वामी, छोटेलाल भागीरथ, रंजीत मुंडा, शमशेर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top