newsexpressbharat7.com

झारखंड का ऐतिहासिक कार्यक्रम लगातार दूसरी वर्ष भोले की दौड़ सम्पन्न, हाथों में जल और तिरंगा के खूबसूरत समावेश के साथ बोल बम एवं भारत माता की जय से गुंजान मय हुआ शहर

आज दिनांक 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार को आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के बैनर तले भोले की दौड़ (डाक बम) का ऐतिहासिक कार्यक्रम कमांडो डिफेंस एकेडमी मोराबादी के लड़के लड़कियों ने दौड़कर संपन्न किया।


इस कार्यक्रम को इक्किसो महादेव स्वर्ण रेखा तट चुटिया से सभी दौड़ने वाले युवक युवतीयों की आरती कर शुरू किया गया जो की पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में जलाभिषेक के बाद संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रांची में लगातार दूसरी बार किया गया यह पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा सड़कों पर बोल बम के नारे और भारत माता की जय से यह दौड़ गुंजान मय होता चला गया हाथों में जल और तिरंगा की खूबसूरती ने पूरे शहर वासियों को मंत्र मुक्त कर दिया।

नन्द किशोर सिंह चंदेल ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा भक्ति में कार्यक्रम हमेशा रांची में किया जाता रहेगा जो कि पूरे शहर को मंत्र मुक्त करता है सनातन के प्रति और उन्होंने माननीय सांसद राज्यसभा डॉ॰ महुआ माजी मैडम, रांची प्रशासन, रांची नगर निगम, खासकर SDO रांची, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी, लोअर बाजार थाना प्रभारी,डेल्ली मार्केट थाना प्रभारी, कोतवाल थाना प्रभारी और सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित सभी लोगों को धन्यवाद कर कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कमांडो डिफेंस एकेडमी मोराबादी के संस्थापक रोहित जी के साथ सभी लड़के लड़कियों ने इस भोले की दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शाम 5:00 बजे पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या आरती की गई और उसके बाद खीर महाभोग का प्रसाद भी वितरित किया गया।

सभी शिव भक्तों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके स्वागत हेतू सड़कों पर उतरकर अभिनंदन करने वाले चुटिया के लोग और
इक्किसो महादेव बोले कि दौड़ स्वागत समिति में मुख्य रूप से रवि सिंह, छत्रधारी महतो, श्रीमती रेखा महतो, श्याम किशोर सिंह, अनंत तिवारी, मंटू पांडे ,गणेश श्यामल ,संजय कुमार शशि, रवि प्रताप, रंजीत कुमार महतो.आदि बहुत से लोग शामिल थे।

आयोजकों में मुख्य रूप से – नन्द किशोर सिंह चंदेल, निलेश चौधरी,अर्चना मिर्धा,लखन कुमार, अमन ठाकुर, सुनीता देवी, रूबी देवी, रितिक सहित कमांडो डिफेंस एकेडमी के लड़के और लड़कियां उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मार्ग इस प्रकार रहा – इक्कीसो महादेव स्वर्ण रेखा तट चुटिया से, केतारी बागान, महादेव मंडा, राम मंदिर, बहु बाजार, कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड बजरंगबली, अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल), शहीद चौक, कोतवाली थाना, बकरी बाजार कार्ड सराय रोड, हरमू शनि मंदिर से होते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंची।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top