newsexpressbharat7.com

स्वर्णकार भवन दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, मधुकम तालाब, राँची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राँची के मधुकम तालाब स्थित स्वर्णकार भवन दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया।

प्रातः 9 बजे संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार प्रसाद द्वारा पूरी विधि-विधान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों और बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया तथा गगनभेदी देशभक्ति के नारे लगाकर वातावरण को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजय कुमार ने देश के अमर शहीदों और वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया तथा इस राष्ट्रीय पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत, उपस्थित सदस्यों ने देश और समाज की रक्षा व उत्थान के प्रति अपने-अपने विचार और संकल्प साझा किए।

इस राष्ट्रीय पर्व में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।इस गरिमापूर्ण आयोजन में संस्था के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

जिनमें प्रमुख रूप से अभिभावक स्वरूप सुनील भैया, अनिल भैया, दिनेश भैया; संरक्षक मंडल से गिरधारी भैया, सुरेंद्र भैया, मुरारी भैया, शंकर भैया; मुख्य सलाहकार जितेंद्र जी; कोषाध्यक्ष नवीन जी, सोनू जी सहित सैकड़ों सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

#स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay2026 #स्वर्णकारभवन #राँची #मधुकमतालाब #देशभक्ति #IndianIndependenceDay #RanchiEvents

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top