newsexpressbharat7.com

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

सिल्ली। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सिल्ली प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सह कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी, जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाज अंसारी और जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान और हित के लिए पार्टी नेतृत्व हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से लगातार संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में सिल्ली विधानसभा कांग्रेस प्रभारी मदन कुमार, जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेश्वर महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष मनीराम दास, महासचिव सैय्यद कमर आलम, मंजूर मोमिन, भगीरथ महतो, प्रकाश मुंडा, शमशेर आलम, मो. कलाम, श्रीप्रसाद बड़ाईक, देवाशीष दत्ता, गुहीराम महतो, विकास रजक, रुस्तम उरांव, कृष्णा यादव, श्यामेश्वर करमाली, भूतनाथ मंडल, शाकिरुद्दीन, मो. खलील, मोहताब अंसारी, दुर्गा यादव, शालिग्राम पांडेय, पिनाकी बनर्जी, बिंदेश्वर महतो, लालू कोइरी, सोमरा मांझी, घासीराम पातर, सदानंद सोनार, लखींद्र बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top