newsexpressbharat7.com

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चैरिटी मैच में शामिल हुए सुदेश कुमार महतो एवं अन्य अतिथि गण।

सिल्ली। नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से 27 सितंबर को सिलीगुड़ी के सुकना ग्राउंड में विशेष चैरिटी फुटबॉल मैच ‘प्ले फॉर नेपाल’ का आयोजन किया गया। सुकना गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कंचनजंघा पर्यटन महोत्सव के तहत आयोजित इस मैच में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा सांसद जयंतो रॉय, नेपाल के चीफ कमिश्नर, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज एवं पद्मश्री बाइचुंग भूटिया तथा पूर्व भारतीय फुटबॉलर अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुदेश कुमार महतो ने बाइचुंग भूटिया की टीम की ओर से मैदान पर उतरकर मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। सुदेश महतो ने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से अनेक परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना और उनके पुनर्वास में सहयोग करना सभी की साझा मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, संवेदना जगाने और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने का प्रभावी माध्यम भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top