newsexpressbharat7.com

मुरी ओपी क्षेत्र में बेवजह जमावड़ा लगाने वालों पर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने आम लोगों से की सहयोग की अपील

चौक-चौराहों और दुकानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर पुलिस की नजर, हो

Oplus_131072

मुरी:: मुरी ओपी क्षेत्र में चौक-चौराहों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जहां कुछ लोग बेवजह घंटों बैठकर या जमावड़ा लगाकर माहौल खराब करते हैं। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना और छोटी घटनाओं को बड़े विवाद का रूप लेने से रोकना है।

Oplus_131072


पुलिस के अनुसार, चौक-चौराहों और दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से जुटकर अड्डेबाजी करने, सिगरेट-गुटखा आदि का सेवन करते हुए बेवजह समय बिताने तथा आने-जाने वाले लोगों को परेशान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Oplus_131072


मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान ने कहा कि चौक-चौराहों और दुकानों के आसपास किसी भी तरह की अड्डेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से जमावड़ा न लगाएं और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनसे क्षेत्र का माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटी कहासुनी और विवाद की शुरुआत इसी तरह के जमावड़े से होती है और समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यही विवाद आगे चलकर बड़ी घटना का रूप ले सकता है।
ओपी प्रभारी ने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी दुकानों के आसपास अनावश्यक भीड़ या अड्डेबाजी को बढ़ावा न दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस की इस पहल से चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपराध एवं विवाद की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top