newsexpressbharat7.com

65 लाख रुपये की धोखाधड़ी में मुरी निवासी उमेश महतो गिरफ्तारहरियाणा पुलिस ने धनबाद के हीरापुर से पकड़ाआरोपी की पत्नी के नाम पर भी दर्ज है मामला।

सिल्ली, प्रतिनिधि। हरियाणा के यमुनानगर स्थित एक कंपनी से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने मुरी के लगाम निवासी उमेश महतो को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मुरी पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ ले गई। आरोपी को 26 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

लोकेशन ट्रैकर की मदद से हुई गिरफ्तारी:
हरियाणा पुलिस के अधिकारी भरत भूषण ने बताया कि यमुनानगर की एक कंपनी को स्क्रैप और कोयला उपलब्ध कराने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस 14 अक्तूबर को झारखंड पहुंची थी। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। कभी बंगाल, बिहार, झारखंड तो कभी ओडिशा में उसका लोकेशन मिल रहा था। इसके बाद हाईटेक लोकेशन ट्रैकर की मदद ली गई।

धनबाद के हीरापुर से पकड़ा गया आरोपी:
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को आरोपी का लोकेशन बंगाल के तुलिन और झालदा के बाद बोकारो में मिला। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। बुधवार सुबह अचानक लोकेशन धनबाद में मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने हीरापुर के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई थानों में दर्ज हैं मामले:
मुरी थाना प्रभारी विकास पासवान के अनुसार, उमेश महतो के खिलाफ रांची, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह सहित कई थाना में मामला दर्ज है उमेश कुमार के वारंट भी जारी था

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top