newsexpressbharat7.com

सिल्ली सीएचसी का प्रभार संभालते ही सक्रिय हुए डॉ. मुकेश कुमार, निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता।

सिल्ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सिल्ली के प्रभारी के रूप में डॉ. मुकेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे होटवार में पदस्थापित थे। विभागीय आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से सिल्ली सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यहां डॉ. संगीता बड़ाइक प्रभारी के पद पर कार्यरत थीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद ही डॉ. मुकेश कुमार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आए। उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही पतरातू में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि वहां स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।डॉ. मुकेश कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने और पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ उनका इलाज करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीम भावना के साथ काम करना होगा। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top