newsexpressbharat7.com

अनियंत्रित होकर बेकाबू ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टलारांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर झारखंड मोड़ के आगे हुई घटना, बिखरा बॉक्साइट पत्थर


सिल्ली। रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर झारखंड मोड़ से करीब 500 मीटर आगे रविवार को बॉक्साइट पत्थर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी नहीं मिली है।


जानकारी के अनुसार, CG-04-QX-7877 नंबर का ट्रक रांची की ओर से मुरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान झारखंड मोड़ से लगभग 500 मीटर आगे ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में बॉक्साइट पत्थर लदा हुआ था, जो दुर्घटना के बाद सड़क किनारे बिखर गया।


घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top