newsexpressbharat7.com

जन शिकायत समाधान शिविर में छह आवेदन प्राप्त, चार का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन


सिल्ली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिल्ली थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल छह आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।
सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने चार मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया, जबकि शेष दो मामलों की विस्तृत जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जन शिकायत समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद सहित अन्य मामलों का समाधान कानून के दायरे में रहकर प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो पाया है, उनकी निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा अफवाहों से बचते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
शिविर में सिल्ली एसआई अमित कुमार उदय सिंह रामदेव यादव अरुण कुमार, राजस्व कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top