माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, झारखण्ड विधानसभा श्री बाबूलाल मरांडी ने लोक भवन, राँची में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय का श्री मरांडी ने राँची वन मंडल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराते हुए एक ज्ञापन समर्पित किया। ज्ञापन के माध्यम से उक्त प्रकरणों की उच्चस्तरीय जाँच एवं फॉरेंसिक ऑडिट कराए जाने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया है।