विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 20 साल से मैं राजनीति में सक्रिय हूं लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं थी। 2015 में भाजपा के साथ जुड़ने का अवसर मिला। तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। 2025 में जब दोबारा NDA की सरकार बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।
News express bharat 7