
रांची, 11 जून 2026: भारतीय महिला वाणिज्य एवं उद्योग मंडल सामाजिक सुधार परिषद द्वारा आयोजित “महिलाओं के अधिकार एवं सामाजिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन” विषयक सम्मेलन में अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।
मोरहाबादी स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।अपने संबोधन में अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं के संघर्ष, त्याग और योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि एक माँ की ममता, एक बहन का संघर्ष और एक बेटी के सपने ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं।उन्होंने औद्योगिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव तब और अधिक मजबूत होगी जब आधी आबादी को बराबरी का सम्मान और अवसर प्राप्त होगा। उनके विचारों ने उपस्थित श्रोताओं को गहराई से प्रेरित किया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी के विचारों को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व ही महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी जैसे व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार लंबे समय तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प और सामाजिक समानता के संदेश के साथ हुआ।
- Crime
- Dharm
- Education
- Festival
- Health
- Health
- Hindu
- Jharkhand
- Mythology
- Political
- Social
- Uncategorized
-
सिल्ली में रबी कर्मशाला आयोजित, 254 किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
79 किसानों के बीच मसूर, चना और सरसों के बीज वितरित सिल्ली। किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं पुरुष सहित कुल 254 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रबी फसल प्रबंधन, वैज्ञानिक खेती और कृषि विभाग की योजनाओं के…
-
सिल्ली सीएचसी का प्रभार संभालते ही सक्रिय हुए डॉ. मुकेश कुमार, निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता।
सिल्ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सिल्ली के प्रभारी के रूप में डॉ. मुकेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे होटवार में पदस्थापित थे। विभागीय आदेश के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से सिल्ली सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यहां डॉ. संगीता बड़ाइक प्रभारी के पद पर कार्यरत थीं। पदभार…
-
डीएवी सिल्ली के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम।स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का बढ़ाया मान।
सिल्ली। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली के खिलाड़ियों ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026–27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ग्रेटर नोएडा स्थित मलाकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन, स्किपिंग रोप और वुशु में कई पदक हासिल किए। भारोत्तोलन में गौरव कुमार ठाकुर और दिगंतिका सेन…

