
डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में चरित्र निर्माण विषयक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में असीम कृष्ण दास (ट्रस्टी, रिसर्च एंड इनोवेशन न्यूक्लियस, रांची एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर, भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल, कुटाम, मुरी) तथा हिस ग्रेस विजय दास प्रभु उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया।

इसी क्रम में विद्यालय में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने नेचर वॉक के माध्यम से विद्यालय परिसर और आसपास के बगीचों का भ्रमण कर प्रकृति, पेड़-पौधों और पक्षियों का अवलोकन किया। कक्षा तृतीय से पंचम के विद्यार्थियों के लिए चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय “गो ग्रीन, सेव अर्थ” था। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने नेचर कोलाज बनाकर अपनी सृजनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें प्रकृति से जोड़ने और उसके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या मिस बी. शरण के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा कार्यरत कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।