
रांची, 11 जून 2026: भारतीय महिला वाणिज्य एवं उद्योग मंडल सामाजिक सुधार परिषद द्वारा आयोजित “महिलाओं के अधिकार एवं सामाजिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन” विषयक सम्मेलन में अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।
मोरहाबादी स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।अपने संबोधन में अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं के संघर्ष, त्याग और योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि एक माँ की ममता, एक बहन का संघर्ष और एक बेटी के सपने ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं।उन्होंने औद्योगिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव तब और अधिक मजबूत होगी जब आधी आबादी को बराबरी का सम्मान और अवसर प्राप्त होगा। उनके विचारों ने उपस्थित श्रोताओं को गहराई से प्रेरित किया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी के विचारों को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व ही महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी जैसे व्यक्तित्व समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार लंबे समय तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प और सामाजिक समानता के संदेश के साथ हुआ।
- Crime
- Dharm
- Education
- Festival
- Health
- Health
- Hindu
- Jharkhand
- Mythology
- Political
- Social
- Uncategorized
-
सिल्ली सीएचसी के प्रसूति वार्ड की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे मरीज और स्वास्थ्यकर्मी:कुछ सेकंड पहले वार्ड से बाहर निकली थीं एएनएम, बेड पर गिरा मलबा; अस्पताल भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल
सिल्ली: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), सिल्ली के प्रसूति वार्ड में रविवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जर्जर छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई मरीज मौजूद नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार,…
-
राँची विश्वविद्यालय में प्रशासनिक विसंगतियों और जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ सीनेट सदस्य ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
रांची, 07 जुलाई, 2026: रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य, रोहित कुमार दुबे ने आज महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति को एक ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय में व्याप्त प्रशासनिक कुव्यवस्था, शैक्षणिक विसंगतियों और जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सीनेट सदस्य श्री दुबे ने विश्वविद्यालय प्रशासन…
-
साइकिल वितरण में घोर लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
सिल्ली: सिल्ली प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड के सात विद्यालयों के कुल 253 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। हालांकि वितरण व्यवस्था में भारी लापरवाही देखने को मिली। आरोप है कि साइकिल आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने अधिकांश साइकिलों…

